चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. अप्रैल के मध्य में ही गर्मी के तेवर सख्त हो गए है. पूरा हरियाणा गर्मी में चपेट में है. दिन में तेज लू चल रही है. IMD के अनुसार दिन में तेज धूप के दौरान घर से बाहर न निकालने की सलाह दी है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप में घर से बाहर न जाने दे. अगर घर से निकले तो अपने शरीर को पूरी तरह ढक कर निकले और पानी साथ रखें.

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी और दक्षिणी – पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वही सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलती है.
हरियाणा में मौसम अपडेट
राज्य में अगर तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है. महेंद्रगढ़ के नारनौल में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम और हिसार का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. भिवानी, जींद, पानीपत और आसपास के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा है. धूप तीखी होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है. वही राज्य में न्यूनतम तापमान में पहले की तुलना में बढ़ोतरी हुई है. रातें पहले के मुकाबले उमस भरी रही है. सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि नारनौल और चरखी दादरी में रहा है.
19 के बाद लू चलने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से राज्य में बारिश और गरज- चमक के साथ तेज आंधी की संभावना है. 19 अप्रैल के बाद तापमान में एक बार फिर बड़ा उछाल आएगा, जिससे कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति बन जाएगी. बादलवाई का दौर खत्म होते ही गर्मी का असली टॉर्चर शुरू होगा.