नई दिल्ली | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि केंद्र सरकार जल्द ही वित्त वर्ष 2025- 26 का PF ब्याज उनके खातों में जमा होने वाला है.EPFO हर साल कर्मचारियों और नियोक्ताओं के योगदान पर ब्याज की गणना करता है और इसे वित्तीय वर्ष के अंत मे खातों में जोड़ता है.

कई बार घोषणा के बाद भी ब्याज क्रेडिट होने में देरी हो जाती है लेकिन EPFO ने स्पष्ट कहा है कि इससे कर्मचारियों को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होगा क्योंकि पूरा ब्याज बाद में जोड़ दिया जाता है.
8.25% की दर से ब्याज
केंद्र सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि इस बार PF जमा कर 8.25% की दर से ब्याज दिया जाएगा. यह ब्याज पिछले सालों की तुलना में सबसे अधिक रहेगा. EPFO का यह फैसला उन करोड़ों कर्मचारियों के लिए राहत भरा है जो अपनी कमाई का कुछ हिस्सा भविष्य की सुरक्षा के लिए PF के रूप जमा करते है. इसमें ब्याज की गणना साल भर के औसत बैलेंस के आधार पर की जाती है.
ऐसे करें बैलेंस चेक
PF खाताधारक अपने बैलेंस और ब्याज की स्थिति आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीकों से चेक कर सकते है. इसके लिए EPFO पोर्टल, UMANG ऐप, मिस्ड कॉल सेवा और SMS सेवा का उपयोग किया जा सकता है. वही मिस्ड कॉल के जरिए 011-22901406 पर कॉल करके भी PF बैलेंस की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकती है. इसके अलावा अपने रजिस्टर्ड नंबर से EPFOHO UANENG लिखकर 7738299899 पर भेजें.
नई सुविधाएं
अप्रैल 2026 से EPFO एक नहीं सुविधा शुरू कर सकता है. इसके तहत सदस्य अपने PF फंड को सीधे UPI के माध्यम से निकाल सकेंगे. इससे निकासी प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और आसान हो जाएगी. इसके अलावा, सरकार केवल ब्याज ही नहीं, बल्कि PF निकासी और ट्रांसफर की प्रक्रिया को भी आसान बना रही है. अब EPFO 3.0 के तहत नौकरी बदलने पर PF का पैसा अपने आप ट्रांसफर हो जाता है. इसके साथ ही, क्लेम सेटलमेंट का समय भी घटाकर 3 से 4 दिन रह गया है.