भिवानी की दीया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले से खेल के क्षेत्र में गौरवमई खबर सामने आई है. भिवानी जिले की बेटी दीया शर्मा ने जूनियर नेशनल गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. उसकी इस जीत से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ रही है.

Diya Sharma Bhiwani

मेहनत का परिणाम

यह प्रतियोगिता नागपुर में आयोजित हुई, जहां देशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों ने हिस्सा लिया. दीया शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई. इसके बाद, फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर लिया. यह जीत उनकी लगातार मेहनत का परिणाम है. इससे पहले भी दिया शर्मा 2 बार नेशनल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीत चुकी है.

परिवार और कोच को श्रेय

दीया शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच सर को दिया है. उसने कहा कि यह जीत मेरे परिवार के विश्वास, मेरे की मेहनत और गुरुजनों के मागदर्शन का परिणाम है. उसने कहा कि मेरा सपना देश के लिए देखने का है. मैं आगे खूब मेहनत करूंगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करूंगी.दीया जब खेल प्रतियोगिता जीत कर आई तो उसके परिवार ने उसका फूल- मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और इसमें आसपास के लोग भी शामिल हुए.

स्कूल प्राचार्य ने की जमकर तारीफ

स्कूल प्राचार्य ने तारीफ करते हुए कहा कि दीया होनहार छात्रा है. उसने साबित किया है कि अनुशासन और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि दीया शर्मा जैसी बेटियां हमारे देश की शान है. उनकी यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है और हम भविष्य में भी खिलाड़ियों को ऐसे ही सपोर्ट करेंगे ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.