हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है और साथ ही तापमान में भी उतार – चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सुबह से ही सूर्य देव की तेज धूप शरीर पर कांटे जैसे चुभने लगती है और पूरे दिन भारी तपिश रहती है. अब रातें भी उमस भरी होने लगी है. IMD के अनुसार राज्य में आज एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

garmi 1

हरियाणा मौसम अपडेट

राज्य में तापमान पर नजर डालें तो करीब 10 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है. इसमें अंबाला, करनाल, रोहतक, सिरसा, पलवल, सोनीपत, नूहं, महेंद्रगढ़ और जींद जिला शामिल है. वही हिसार, भिवानी और गुरुग्राम समेत कई जिलों में तापमान 39 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. अगर न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो हिसार, गुरुग्राम और करनाल समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है, इसीलिए यहां रातें गर्म और उमस भरी रही है. इसके अलावा कई जिलों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है, जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

सूती कपड़ों की बढ़ी डिमांड

लोगों ने बढ़ती गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए AC और कूलर का सहारा लेना शुरू कर दिया है. बाजारों में भी सूती कपड़ों की डिमांड बढ़ती जा रही है. लोग गर्मी से बचने के लिए जगह -जगह पर ठंडे पेयजल पदार्थों का सहारा लेते नजर आ रहे है. गर्मी इस कदर बढ़ गई है कि लोगों ने दिन में बाहर निकलना बंद कर दिया है और यदि अनिवार्य हो तो छत्तरी लेकर बाहर जाते है. वही महिलाएं सूती कपड़े से मुंह को ढककर बाहर निकलती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 48 घंटे के भीतर होगा शिकायतों का निपटारा, सिटीजन हेल्पडेस्क पर 2 तरीके से कर सकेंगे संपर्क

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार राज्य में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. आज राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है और साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 20 अप्रैल के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. इसके कारण राज्य में गर्मी के कड़वे तेवर देखने को मिलेंगे और लू चलने जैसी स्थिति उत्पन्न होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.