इस दिन आएगा हरियाणा बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट, यहां से कर पाएंगे चेक

भिवानी | हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से फरवरी- मार्च 2026 में कक्षा 10 की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं गई थी. इन परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक किया गया. परीक्षा समाप्त होने के बाद अब, छात्र एचबीएसई कक्षा 10 के 2026 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Results

चल रही मूल्यांकन प्रक्रिया

अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के लिए कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है, मगर पिछले सालों के ट्रेंड और आधिकारिक अपडेट्स के आधार पर अंदाजा लगाए तो संभावना है कि बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट मई महीने के दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षा के आंसर शीट की जांच चल रही है. यह मूल्यांकन प्रक्रिया अभी हरियाणा के विभिन्न जिलों में जारी है, जिसके लिए कई मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं.

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट

बोर्ड के चेयरमैन की तरफ से बताया गया कि मूल्यांकन का काम तेजी से हो रहा है ताकि रिजल्ट समय पर जारी हो पाए. पहले कक्षा 12 का रिजल्ट जारी होगा तथा उसके बाद कक्षा 10 के नतीजे जारी किए जाएंगे. कक्षा 10 रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. सभी छात्र अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. इसके अतिरिक्त, डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर भी मुहैया कराई जाएंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कॉलेज में एडमिशन के लिए शेड्यूल हुआ जारी, 7 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रिजल्ट में होगी यह जानकारी

नतीजे जारी होने के बाद, बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पास होने का प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट और अन्य आँकड़े जारी करेगा. जारी रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, प्रतिशत और पास/ फेल की स्थिति इत्यादि जानकारी होंगी. जो रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध होगा वह प्रोविज़नल (अस्थायी) होगा, जबकि मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूल से लें पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.