पिंक कार्ड को लेकर DTC की महिलाओं से अपील, मुफ्त बस यात्रा का मौका छूटा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के लिए पिंक कार्ड योजना को लेकर एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली में अब तक बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्ड से मुफ्त यात्रा कर रही है. लगभग 5 लाख महिलाओं ने पिंक कार्ड बनवाया है जबकि करीब ढाई लाख महिलाएं अभी भी कार्ड के लाभ से वंचित है.

Electric Bus

दिल्ली में पिंक कार्ड का ऐसे करें इस्तेमाल

यह पिंक कार्ड दिल्ली सरकार की योजना का हिस्सा है, जिसके तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है.

यह कार्ड डिजिटल सिस्टम पर आधारित है, जिससे यात्रा आसान, सुरक्षित और तेज हो जाती है. इसके माध्यम से महिलाएं बिना टिकट के बस में सफर कर सकती है और हर महीने यात्रा खर्च में अच्छी बचत भी कर सकती है.

DTC की महिलाओं से अपील

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने ऐसी महिलाओं से अपील की है, जिन्होंने अभी तक पिंक कार्ड नहीं बनवाया है. निगम का कहना है कि वर्तमान में केंद्रों पर भीड़ कम है, इसीलिए यह कार्ड बनवाने का सही समय है. पिंक कार्ड के बिना महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिल सकेगी. DTC ने जानकारी को स्पष्ट करते हुए कहा है कि भविष्य में बिना कार्ड के यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकट लेना अनिवार्य होगा, इसीलिए जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि उन्हें मुफ्त यात्रा का लाभ मिल सके.

यह भी पढ़े -  ऑनलाइन शॉपिंग करते समय न करें ये गलती, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक बैलेंस
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.