हरियाणा के इस बस अड्डे से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक चलेगी सीधी बसें, ऑटो- टैक्सी के महंगे किराए से मिलेगा छुटकारा

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (CTU) की तर्ज पर अब पंचकूला बस स्टैंड से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए सीधी बसों का संचालन किया जाएगा.

Haryana Roadways

बस स्टॉप बनकर हुआ तैयार

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की साइड बस स्टॉप बनकर तैयार हो चुका हैं. अब जल्द ही पंचकूला बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें आवाजाही करने लगेगी.

पंचकूला से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत होने से यात्रियों को ऑटो व टैक्सी के महंगे किराए से छुटकारा मिलेगा. रोडवेज की बसों के संचालन से यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाएगा. उन्हें ऑटो व टैक्सी की खचाखच भीड़ से राहत मिलेगी.

महंगे किराए से मिलेगा छुटकारा

रोडवेज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की साइड बस स्टॉप बनकर तैयार हो चुका है. हालांकि, अभी सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी पर काम चल रहा है. इस कार्य के पूरा होते ही पंचकूला बस अड्डे से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. इससे यात्रियों को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आवागमन में आसानी होगी.

उन्होंने बताया कि पिंजौर, कालका और आसपास के इलाकों से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को पंचकूला बस अड्डे से संचालित होने वाली बसों की सुविधा का लाभ मिलेगा. पहले सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने के चलते यात्रियों को स्पेशल ऑटो या टैक्सी पर निर्भर रहना पड़ता था जिससे आर्थिक बोझ पड़ रहा है लेकिन अब यात्रियों को इस परेशानी से निजात मिलेगी.

पंचकूला की साइड बस स्टॉप बनकर तैयार हो गया है. अभी कुछ जगह सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जो जल्द पूरा हो जाएगा. इसके बाद, पंचकूला साइड से बसें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक आवाजाही करेगी. मौजूदा समय में एक बस का ही संचालन हो रहा है- संजीव चौधरी, अधीक्षक, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.