हरियाणा में इन कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देगी सरकार

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला में स्थित प्रसिद्ध श्री माता मनसा देवी पूजा- स्थल बोर्ड के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. प्रदेश सरकार ने विशेष रूप से बोर्ड के 57 कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) का लाभ देने का फैसला लिया है. राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना के तहत श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड कर्मचारी (पेंशन प्रारम्भ तथा सामान्य भविष्य निधि) नियम- 2025 लागू किए गए हैं.

CM Nayab Singh Saini

इन नियमों के अनुसार, 1 जनवरी 2006 से पहले नियमित आधार पर नियुक्त बोर्ड के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा.

3 महीने के भीतर करना होगा यह काम

ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो अधिसूचना प्रकाशित होने के 3 महीने के भीतर इन नियमों को अपनाने का विकल्प चुनेंगे. अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 1 जनवरी 2006 या उसके बाद नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों पर न्यू पेंशन स्कीम (NPS) लागू रहेगी.

इस अधिसूचना में बताया गया है कि जो कर्मचारी 2006 से पहले नियुक्त होने के बावजूद इन नियमों को नहीं अपनाते, वे EPFO के तहत कवर रहेंगे. यह योजना 6 अक्टूबर 2021 से प्रभावी मानी जाएगी, जिस दिन बोर्ड ने इन कर्मचारियों को OPS का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

यह भी पढ़े -  पंचकूला के यात्रियों को मिलेगा रोडवेज की नई सुविधा का लाभ, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की डगर होगी आसान

अलग से बजट का नही होगा प्राविधान

नियमों के तहत, पेंशन का भुगतान एक अलग पेंशन फंड से किया जाएगा जिसमें कर्मचारियों और बोर्ड द्वारा किए गए भविष्य निधि अंशदान को शामिल किया जाएगा. पेंशन का मासिक भुगतान सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आदेश के आधार पर किया जाएगा. इसमें बदलाव भी केवल अधिकृत आदेश से ही संभव होगा. सरकार इसके लिए कोई अलग से बजट का प्राविधान नहीं करेगी तथा सभी भुगतान बोर्ड के अपने संसाधनों से किए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.