दिल्ली के 30 इलाकों में पानी को लेकर मचेगा हाहाकार, देखें कहीं आपका एरिया तो नहीं शामिल

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि राजधानी के 30 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. इसका मुख्य कारण वजीराबाद तालाब में यमुना नदी के पानी में अमोनिया जैसे जहरीले प्रदूषक आ रहे है, जो कि तय मात्रा से भी बहुत ज्यादा (2.8ppm) संख्या में है. अमोनिया की मात्रा अधिक होने के कारण वजीराबाद और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की उत्पादन क्षमता 40 से 50% तक घट गई है.

Water

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, जब तक यमुना के पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं होता, तब तक इन दोनों प्लांटों से जुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति कम दबाव पर होगी. लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है और सप्लाई का समय भी प्रभावित हो सकता है.

इन इलाकों में रहेगा जल संकट

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, जिन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. उनमें मजनू का टीला, ISBT, GPO, NDMC एरिया, ITO, हंस भवन, LNJP हॉस्टिपल, डिफेंस कॉलोनी, CGO कॉम्प्लेक्स, राजघाट, WHO, IP इमरजेंसी, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, गुलाबी बाग, तिमारपुर, SFS फ्लैट्स, पंजाबी बाग, आजादपुर, शालीमार बाग, वजीरपुर, लॉरेंस रोड, मॉडल टाउन, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी और आसपास के इलाके, कैंटोनमेंट एरिया के कुछ हिस्से, साउथ दिल्ली और दूसरे इलाके शामिल है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में समर वेकेशन की घोषणा, फटाफट जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

पहले भी आई थी तकनीकी खराबी

इससे पहले भी दिल्ली जल बोर्ड ने जगतपुरी BPS पंपिंग स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण से कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने की जानकारी दी थी. हाल में महीनों में चंद्रावल और द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत और पाइपलाइन कार्य के कारण भी कई बार पानी की सप्लाई बाधित हुई है.

दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है वे जरूरत के अनुसार पहले से पानी स्टोर करके रखें और पानी का इस्तेमाल सावधानी से करें. किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोग DJB हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.