भारत गैस यूजर्स को 30 जून से पहले करनी होगी Ekyc, जानें घर बैठे इस प्रकिया को पूरा करने का आसान तरीका

नई दिल्ली | भारत गैस कंपनी के ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. भारत पेट्रोलियम की ओर से एलपीजी कनेक्शन धारकों से आग्रह किया गया है कि वे 30 जून 2026 से पहले अपनी ekyc प्रकिया पूरी कर ले ताकि बिना किसी रूकावट के गैस कनेक्शन और एलपीजी सब्सिडी का लाभ मिलता रहें. यदि आप भारत गैस एलपीजी कनेक्शन धारक हैं तो आपको ekyc के लिए गैस एजेंसी तक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ekyc प्रकिया को आसानी से पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ Hello BPCL मोबाइल ऐप्लिकेशन और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होगी.

Bharat Gas

Ekyc की पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में Hello BPCL ऐप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डाले. अब आपके नंबर पर OTP आएगा, उसे डालकर लॉग-इन करें. ध्यान रहे कि वहीं मोबाइल नंबर इस्तेमाल करें जो आपके भारत गैस कनेक्शन से जुड़ा हुआ है.
  • लॉगिन करने के बाद ऐप्लिकेशन के होमपेज पर LPG Service या Bharat Gas सेक्शन दिखाई देगा. उसपर क्लिक करें.
  • अब आपको eKYC या Biometric Authentication का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें.
  • अब अपना Aadhaar नंबर डालें. इसके बाद आपके Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आ सकता है. OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • कुछ मामलों में Fingerprint या Face Authentication की जरूरत पड़ सकती है. इसके लिए आपको नजदीकी गैस एजेंसी या अधिकृत सेंटर जाना पड़ सकता है.
  • सारी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन दबाएं. आपकी eKYC प्रकिया पूरी हो जाएगी.
  • eKYC सफल होने के बाद आपको SMS या App नोटिफिकेशन के जरिए कन्फर्मेशन मिल जाएगा.
यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

इसलिए जरूरी है ekyc

आजकल सरकार और तेल कंपनियां डिजिटल वेरिफिकेशन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. इसी वजह से LPG ग्राहकों के लिए Biometric Authentication आधारित eKYC जरूरी किया जा रहा है. इससे फर्जी कनेक्शन रोकने और सही लोगों तक सब्सिडी पहुंचाने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.