BSEH का बड़ा फैसला, HTET 2026 की नई परीक्षा तिथियां घोषित; जानें अपडेट

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की तरफ से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)  की परीक्षा तिथि का ऐलान किया गया था. बोर्ड द्वारा घोषणा की गई थी कि HTET 13 व 14 जून को आयोजित किया जाएगा. लंबे समय से उम्मीदवार इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. पर 13 व 14 जून को होने वाली हरियाणा अध्यापक परीक्षा (एचटेट) को स्थगित कर दिया गया है.

HTET

20 दिन बढ़ा युवाओं का इंतजार

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने जानकारी कि प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है. अब यह परीक्षा 4 व 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में 2.45 लाख युवा शामिल होने जा रहे हैं. ऐसे में अब इन उम्मीदवारों का इंतजार 20 दिन ओर बढ़ गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में HSSC को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट में अपील खारिज

अब 4 व 5 जुलाई को होगी परीक्षा

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय- समय पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in देखते रहें. सेशन व टाइमिंग को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दी गई है. ऐसे में अब एचटेट 4 और 5 जुलाई को आयोजित किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.