हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

चंडीगढ़ | हरियाणा में सोलर पैनल कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए बिजली निगम ने नई पहल शुरू की है. अब उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने की जानकारी और सहायता देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9888101912 जारी किया गया है. इस नंबर पर मिस्ड कॉल करते ही संबंधित क्षेत्र के बिजली निगम अधिकारी उपभोक्ता से संपर्क करेंगे और सोलर पैनल से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की जानकारी देंगे. बिजली निगम का मानना है कि अभी भी बड़ी संख्या में लोगों को सोलर पैनल योजना और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है.

Solar System

कई उपभोक्ता आवेदन करते समय वेंडर का कॉलम खाली छोड़ देते हैं जबकि यह अनिवार्य होता है. वेंडर की जानकारी दर्ज होने पर ही संबंधित एजेंसी उपभोक्ता से संपर्क कर पाती है और आगे की प्रक्रिया पूरी हो पाती है.

प्रक्रिया होगी आसान

नई व्यवस्था के तहत, अधिकारी न केवल फोन पर जानकारी देंगे जिससे जरूरत पड़ने पर निगम की टीम उपभोक्ता के घर पहुंचकर भी सोलर पैनल लगवाने में सहायता करेगी. इससे आवेदन से लेकर इंस्टॉलेशन तक की प्रक्रिया लोगों के लिए आसान हो जाएगी. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने अधिकारियों को भी सोलर पैनल कनेक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि अधिकारी स्वयं सोलर सिस्टम का उपयोग करेंगे तो वे इसकी खूबियों और तकनीकी पहलुओं को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे. साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी भी उन्हें प्रत्यक्ष रूप से मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक, 20 जुलाई के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

बिजली बिल होगा कम

बिजली निगम के अनुसार, जैसे ही कोई उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर मिस्ड कॉल करेगा, संबंधित क्षेत्र की टीम उससे संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी और अन्य जरूरी जानकारी साझा करेगी. इसके बाद, जरूरत पड़ने पर इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में भी मदद की जाएगी. प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए आकर्षक सब्सिडी दे रही है. इससे बिजली बिल कम होगा. उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ उपलब्ध कराना है.

यहां देखें सब्सिडी

सब्सिडी की बात करें तो 1 किलोवाट सोलर सिस्टम पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है. इससे लोगों का शुरुआती खर्च काफी कम हो जाता है. ऑपरेशन शाखा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के FIR नक्वी ने बताया कि मुख्यालय की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर मिस्ड कॉल करने वाले उपभोक्ताओं से संबंधित क्षेत्र की टीम सीधे संपर्क करेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.