ट्राइसिटी में कैब संकट; Ola, Uber और InDrive ड्राइवरों ने शुरू किया आंदोलन

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) के लोगों को आज से 16 जून तक सफर के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ओला, उबर और इनड्राइव जैसी ऐप बेस्ड कैब सेवाओं से जुड़े ड्राइवरों ने किराया दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है. आंदोलन के तहत ड्राइवरों ने रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सवारियां नहीं उठाने का फैसला किया है. ड्राइवर संगठनों का दावा है कि इस विरोध प्रदर्शन का असर प्रतिदिन करीब 50 हजार यात्रियों पर पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को यात्रा के लिए सरकारी बसों, ऑटो रिक्शा और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है.

Car Driver Job

कैब ड्राइवरों का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने 2025 में कैब सेवाओं के लिए 25 रुपये प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की थी. इसके बाद पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में कई बार वृद्धि हुई लेकिन किराया दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया.

ट्राइसिटी में कैब संकट

उनका तर्क है कि बढ़ती ईंधन लागत और वाहन संचालन खर्च के कारण मौजूदा दरों पर काम करना मुश्किल होता जा रहा है. ड्राइवरों के अनुसार, सीएनजी की कीमत में करीब 9 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि डीजल और पेट्रोल के दाम भी लगातार बढ़े हैं. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. वर्तमान में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कैब का किराया 25 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित है, जबकि ड्राइवरों की मांग है कि इसे बढ़ाकर 35 रुपये प्रति किलोमीटर किया जाए. उनका कहना है कि नई दरें लागू होने से बढ़ती लागत का कुछ हद तक संतुलन बन सकेगा.

यात्रियों को दी गई सलाह

कैब सेवाओं में आंशिक बाधा के चलते यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था अपनानी पड़ सकती है. ऐसे में Chandigarh Transport Undertaking की बसें राहत का विकल्प बन सकती हैं. सीटीयू ट्राइसिटी क्षेत्र में लगभग 65 से 70 लोकल और सब-अर्बन रूट्स पर बस सेवाएं संचालित करता है. ये बसें चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों के अलावा PGI, GMCH- 32, रेलवे स्टेशन, ISBT- 17 और ISBT- 43 जैसे प्रमुख स्थानों को आपस में जोड़ती हैं. साथ ही, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आने वाले दिनों में यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें और कैब उपलब्धता की स्थिति पहले से जांच लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की मिट्टी जांचने के लिए खरीदी जाएंगी 332 नई किट

देखें बसों के रूट

रूट नंबर प्रारंभिक स्थान अंतिम स्थान
1 न्यू मलोया कॉलोनी मनीमाजरा
2 मलोया न्यू कॉलोनी मनसा देवी
2A मनीमाजरा मनीमाजरा (सर्कुलर)
2C मनीमाजरा मनीमाजरा (सर्कुलर)
2F PGI ढकोली बॉर्डर
2G PGI पंचकूला बस स्टैंड
4A ISBT-43 ISBT-43 (सर्कुलर)
4C ISBT-43 ISBT-43 (सर्कुलर)
5A राम दरबार राम दरबार (सर्कुलर)
5C राम दरबार राम दरबार (सर्कुलर)
6 न्यू मलोया कॉलोनी रायपुर कलां
7 न्यू मलोया कॉलोनी रामदरबार / इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2
8 मोहाली फेज-11 PGI
9A मनसा देवी मनसा देवी (सर्कुलर)
9C मनसा देवी मनसा देवी (सर्कुलर)
10 ISBT-43 मनीमाजरा
11 रेलवे स्टेशन सिविल सचिवालय
11A रॉक गार्डन सुखना लेक
14 ISBT-43 मनसा देवी
17 ISBT-43 बेहलाना
18 ISBT-43 कैमबवाला
20 चंडीगढ़ खरड़
20A चंडीगढ़ खरड़
22 ISBT-43 IT पार्क
23A ISBT-43 खुड्डा अली शेर
24A ISBT-43 PGI (नाइट बस)
24C ISBT-17 ISBT-43 (नाइट बस)
26 मुल्लांपुर इको सिटी ढकोली
28 न्यू मलोया कॉलोनी मनीमाजरा
28A ISBT-43 रानी माजरा
28B ISBT-43 परोल
30 ISBT-43 नाडा साहिब
30A ISBT-43 कैंटोनमेंट
30B ISBT-43 रामगढ़
32 PGI डेराबस्सी
32B PGI रामगढ़
34 PGI डेराबस्सी
35 ISBT-17 खरड़
35A ISBT-17 सेक्टर-123
35B ISBT-17 खरड़
37 ISBT-43 मनीमाजरा (नाइट बस)
38 PGI झेउरहेड़ी
38A PGI झेउरहेड़ी
39 मोहाली फेज-11 PGI
70 ISBT-17 जयंती माजरी
71 ISBT-43 सकेतड़ी (कैमबवाला)
76 ISBT-17 कुराली
79 PGI छतबीड़ जू
80 जीरकपुर PGI
85 ISBT-43 जीरकपुर
101 PGI मनोली
123A PGI मोहाली रेलवे स्टेशन (फेज-11)
202 ISBT-43 पंजाब सिविल सचिवालय / हाई कोर्ट
206 ISBT-43 IT पार्क
212 PGI डेराबस्सी
213 लांडरां डेराबस्सी
214 मुल्लांपुर इको सिटी नाडा साहिब
216 ISBT-43 डेराबस्सी
219 धनास विक्टोरिया एन्क्लेव (पभात)
239 ISBT-43 लेक
240 ISBT-43 माता मनसा देवी
241 ISBT-43 मनसा देवी
242 डेरी PGI
C551E ISBT-43 PGI (एक्सप्रेस)
1E ISBT-17 खरड़
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.