दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे दो युवकों की मौत, दो बेहोश

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक बेहोश हुए हैं. दरअसल शहर के रामगढ़ रोड़ स्थित एक मुर्गी फार्म के एक कुएं में बकरी गिर गई थी. कुएं में जहरीली गैस का प्रभाव होने से बकरी को बचाने उतरे दोनों युवकों की मौत हो गई जबकि उन्हें बचाने के लिए उतरे दो युवक बेहोश हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया.

death

सदर थाना पुलिस ने जानकारी दी कि सुबह फॉर्म के कुएं में एक बकरी गिर गई थी. बकरी को बचाने के लिए यहीं फॉर्म पर काम करने वाले यूपी के धर्मपुर निवासी दुर्गेश कुएं में उतरा तो वह बेहोश होकर गिर गया. फिर बिहार के मुंगेर निवासी मनीष कुएं में उतरा तो वह भी बेहोश हो गया. बाद में उन दोनों को बचाने के लिए दो और युवक कुएं में उतरे तो उन पर भी बेहोशी छाने लगी. लेकिन समय रहते दोनों को बाहर निकाल लिया गया जिससे उनकी जान बच गई.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्गेश व मनीष को बाहर निकालकर हस्पताल पहुंचाया , जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं बेहोश हुए दोनों युवकों का उपचार चल रहा है. पुलिस ने बताया कि कुएं का काफी समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा था जिस कारण कुएं में जहरीली गैस बनी हुई थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.