चंडीगढ़ | हरियाणा में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होने जा रही है. इच्छुक महिला अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगी. भर्ती के लिए आवेदन केवल 10 दिनों तक स्वीकार किए जाएंगे इसलिए पात्र उम्मीदवारों को समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर आवेदन जमा करने की सलाह दी गई है.

भर्ती के लिए आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे. आवेदन जमा करने की अंतिम समय सीमा 29 जुलाई को शाम 5 बजे निर्धारित की गई है. विभाग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर आवेदन करने की अपील की है.
12वीं पास होना अनिवार्य
भर्ती की जानकारी सभी संबंधित ग्राम पंचायतों और वार्डों में मुनादी (ढिंढोरा) के माध्यम से भी दी जाएगी ताकि पात्र महिलाओं तक सूचना आसानी से पहुंच सके और अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकें. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं, आंगनवाड़ी हेल्पर (AWH) पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है.
आवेदन केवल संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी महिला अभ्यर्थी ही कर सकेंगी. आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तय की गई है, जबकि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम 45 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति दी गई है.
ऑफलाइन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रहेगी. अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी संलग्न कर संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र या निर्धारित कार्यालय में जमा करना होगा. विभाग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन जमा क.