BSEH का बड़ा अपडेट, 10वीं के प्रमाण- पत्र; माइग्रेशन और कंपार्टमेंट कार्ड वितरण की तारीख घोषित

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने मार्च- 2026 में आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा के प्रमाण- पत्र, माइग्रेशन और कंपार्टमेंट कार्ड के वितरण की तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड की ओर से ये दस्तावेज 23 और 24 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) के कार्यालयों में वितरित किए जाएंगे. बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि स्कूल, गुरुकुल और विद्यापीठों के मुखिया अपने विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे.

BSEH Haryana Board

23 जुलाई को प्रमाण- पत्र सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक और 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वितरित किए जाएंगे. वहीं, जिला भिवानी के विद्यार्थियों के प्रमाण- पत्र बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर 44 से दिए जाएंगे.

ले सकेंगे प्रमाण- पत्र

यदि किसी विद्यालय का मुखिया निर्धारित तिथि पर स्वयं प्रमाण- पत्र लेने नहीं पहुंच सकता तो वह अपने विद्यालय के किसी अध्यापक या प्राध्यापक को अधिकृत कर सकता है. अधिकृत शिक्षक संबंधित विद्यालय की ओर से प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकेंगे. बोर्ड के अनुसार, प्राइवेट परीक्षार्थियों के प्रमाण- पत्र उनके पंजीकृत पते पर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे. ऐसे विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

बाद में भी मिलेंगे प्रमाण- पत्र

यदि किसी कारणवश कोई विद्यालय 23 या 24 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रमाण- पत्र प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे बाद में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से दस्तावेज लेने की सुविधा भी मिलेगी. बोर्ड ने सभी विद्यालयों से निर्धारित समय पर प्रमाण- पत्र प्राप्त करने की अपील की है ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.