हरियाणा सरकार का फैसला, सैनिकों- पूर्व सैनिकों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए सुविधाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने की तैयारी में है. इसके तहत सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण निगम का गठन किया जाएगा. सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि इस पहल से कल्याण योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा और पुनर्वास व रोजगार से जुड़ी सेवाएं अधिक प्रभावी बनेंगी.

Agniveers

मंत्री ने बताया कि निगम के माध्यम से लाभार्थियों को पुनर्वास, रोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर मिलेगा.

विभागीय पोर्टल शुरू

इससे सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अलग- अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी. उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, पलवल और पानीपत समेत राज्य के नौ जिलों में एकीकृत सैनिक सदन स्थापित किए जाएंगे. इन केंद्रों पर सैनिकों और पूर्व सैनिकों को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी. सेवानिवृत्त केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के पंजीकरण के लिए विभागीय पोर्टल भी शुरू कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बारिश की कमी से बढ़ी उमस, 28 जुलाई के बाद झमाझम बारिश के आसार

कारगिल विजय दिवस

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा वीर सैनिकों की भूमि है और सरकार उनके सम्मान व कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 420 शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.