हरियाणा में JBT/ PRT अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, ऑनलाइन काउंसलिंग की जान लें पूरी प्रक्रिया

पंचकुला | मेवात कैडर में चयनित 1029 जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (प्राइमरी टीचर) अभ्यर्थियों की अस्थायी पोस्टिंग के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. विभाग की तरफ से जारी स्कूलवार रिक्तियों की सूची के मुताबिक 435 स्कूलों में जेबीटी- पीआरटी के कुल 1299 पद खाली हैं. पात्र अभ्यर्थी 3 अगस्त शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के स्कूल भर सकेंगे. काउंसलिंग के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत आने पर अभ्यर्थी एमआईएस हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं.

Teacher

विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे ज्यादा से ज्यादा स्कूलों के विकल्प भरें, क्योंकि कम विकल्प देने की स्थिति में अगर पसंद का स्कूल नहीं मिला तो अभ्यर्थी को ‘एनीव्हेयर’ कैटेगरी के तहत पोस्टिंग दी जा सकती है.

ऐसे करें

  • ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी को सबसे पहले एम्पलाई आईडी या रोल नंबर दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए 6 अंकों के ओटीपी से सत्यापन होगा.
  • सत्यापन पूरा होने के बाद अभ्यर्थी को स्कूलों को पसंद के क्रम में चुनकर सेव, डिक्लेरेशन और फाइनल सबमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
  • अंतिम सबमिशन से पहले पसंद की सूची को अच्छी तरह जांचने और आखिरी वक्त में लॉगिन करने के बाद ही करें.

सूची दोबारा जांचें

स्कूल का विकल्प भरते समय स्कूल का नाम, ब्लॉक और जिला ध्यान से जरूर जांच लें, क्योंकि मिलते- जुलते नाम वाले स्कूलों की वजह से गलत स्टेशन चुने जाने की आशंका बनी रहती है इसलिए अंतिम सबमिशन से पहले पूरी सूची दोबारा जांचने को कहा गया है. विभाग की सूची के अनुसार, फिरोजपुर झिरका के स्कूल क्रम संख्या 1 से 106 तक, नगीना के 107 से 184, नूंह के 185 से 277, पुन्हाना के 278 से 377 और तावड़ू के 378 से 435 तक शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  Indian Air Force Delhi Jobs: अग्निवीर वायु के लिए निकली वैकेंसी, 18 अगस्त से पहले करें आवेदन

पोस्टिंग होगी अस्थायी

काउंसलिंग से मिलने वाली यह पोस्टिंग अस्थायी व्यवस्था के तहत ही दी जाएगी. बाद में संबंधित शिक्षक को विभाग की शिक्षक स्थानांतरण नीति के मुताबिक ऑनलाइन जनरल टीचर ट्रांसफर ड्राइव के जरिए ही स्थायी पोस्टिंग होगी. अगर कोई अभ्यर्थी पोस्टिंग स्वीकार नहीं करना चाहता या स्कूलों की पसंद नहीं भरना चाहता, तो उसे अपनी अनिच्छा की वजह दर्ज करनी होगी. ‘फॉरगो’ विकल्प चुनने के बाद अभ्यर्थी स्कूलों की पसंद नहीं भर पाएगा. ऐसी स्थिति में स्टेशन का आवंटन सक्षम प्राधिकारी द्वारा तय मानदंडों के आधार पर किया जाएगा.

देखें सूची

स्कूल खाली पद
राजकीय प्राथमिक विद्यालय घासेड़ा, नूंह 18 पद
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालब, नूंह 17 पद
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय एफपी नमक 15 पद
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अदबर 14 पद
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेओली 12 पद
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसई मेव, फिरोजपुर झिरका 10 पद
राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सकरस 8 पद
रिठात और उमरा, नगीना 7-7 पद
चिल्ला और धुलावट, तावडू 7-7 पद
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.