अगस्त में जिन परिवारों का रह गया था ये काम, हरियाणा सरकार ने अब दे दिया आखिरी मौका

चंडीगढ़ | हरियाणा में अगस्त महीने के दौरान सरसों तेल लेने से वंचित रह गए पात्र लाभार्थियों को अब अपना बकाया तेल प्राप्त करने का मौका दिया गया है. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी जिलों को इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं. विभाग ने बकाया वितरण के लिए 15 सितम्बर तक अतिरिक्त अवधि तय की है. अगस्त में जिन पात्र लाभार्थियों को निर्धारित सरसों तेल नहीं मिल पाया था, उन्हें अब वितरण प्रक्रिया के तहत तेल उपलब्ध कराया जाएगा.

CM Nayab Singh Saini

इसके लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लाभार्थियों को सुविधा दी जाएगी. पात्र लाभार्थी तय अवधि के भीतर प्रक्रिया पूरी कर अपना बकाया सरसों तेल ले सकेंगे. विभाग ने बकाया वितरण को पूरा करने के लिए आई.टी.-पी.डी.एस. मुख्यालय को सभी जिलों में बायोमीट्रिक पंच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़े -  BPL परिवारों के लिए हरियाणा सरकार देगी सौगात, राशन के साथ मिलेगा कुछ खास

लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

अगस्त के वितरण से छूटे लाभार्थियों का पहले बायोमीट्रिक प्रक्रिया के जरिए सत्यापन किया जाएगा. सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें निर्धारित सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा. विभाग की ओर से 7 सितम्बर को जारी पत्र में सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को निर्देश दिए गए हैं. अगस्त में सरसों तेल प्राप्त करने से रह गए पात्र लाभार्थियों तक बकाया वितरण हर हाल में 15 सितम्बर तक पूरा कराया जाए.

राहत की उम्मीद

सरकार के इस फैसले से उन पात्र परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अगस्त में किसी कारण से सरसों तेल नहीं मिल पाया था. विभाग ने जिला स्तर पर व्यवस्था करने को कहा है, ताकि बकाया वितरण की प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी हो सके.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.