चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने अलग- अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी आर्थिक राहत दी है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को 50 लाख 28 हजार 208 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 1890 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की. इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन से लेकर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना और उद्योगों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि शामिल है.
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी महिलाओं को 212 करोड़ 16 लाख रुपये दिए गए हैं. योजना की 11वीं किस्त जारी होने से पात्र महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता मिली है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.
11वीं किस्त जारी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की मौजूदगी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी जारी की गई. सरकार के अनुसार 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 35 लाख 6 हजार 841 लाभार्थियों के खातों में 1129 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. इसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता और दिव्यांग भत्ता समेत अन्य पेंशन योजनाएं शामिल हैं. सरकार की एक और बजट घोषणा को भी पूरा किया गया. एमएसएमई एवं उद्योग निदेशालय की सात योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311 करोड़ 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की गई.
चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में ₹1,890 करोड़ 16 लाख की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की।
* 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 35,06,841 लाभार्थियों को…
— DPR Haryana (@DiprHaryana) September 10, 2026
इन्हें मिला लाभ
हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति के तहत 539 लाभार्थियों को 45.44 करोड़ रुपये, लाजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और रिटेल नीति के तहत चार लाभार्थियों को 9.29 करोड़ रुपये दिए गए. इसी नीति के तहत 16 लाभार्थियों को 144.16 करोड़ रुपये की राशि मिली. प्लग एंड प्ले योजना के 10 लाभार्थियों को 24.53 करोड़ रुपये, आत्मनिर्भर टेक्सटाइल नीति के 98 लाभार्थियों को 65.18 करोड़ रुपये, पदमा के 2 लाभार्थियों को 20.54 करोड़ रुपये और MSE क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत एक क्लस्टर को 2.11 करोड़ रुपये जारी किए गए.
