HKRN कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 820 से 1540 तक बढ़ेंगे वेजिज; CM सैनी ने दी मंजूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत काम कर रहे कर्मचारियों के वेजिज में बढ़ोतरी की तैयारी है. अलग- अलग लेवल और कैटेगरी के हिसाब से कर्मचारियों को हर महीने 820 से 1540 तक ज्यादा मिल सकते हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वेजिज बढ़ाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है. अब इस पर वित्त विभाग की मंजूरी मिलना बाकी है.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद बढ़े हुए न्यूनतम वेजिज को लेकर औपचारिक पत्र जारी किया जाएगा. प्रस्ताव के मुताबिक नई दरों का फायदा 1 जुलाई 2026 से दिया जाएगा.

तय होगी बढ़ोतरी

HKRN के कर्मचारियों को तीन कैटेगरी के साथ तीन अलग-अलग लेवल में बांटा गया है. वेजिज तय करते समय कर्मचारी की सर्विस अवधि भी देखी जाती है. इसमें 0 से 5 साल, 5 से 10 साल और 10 साल से ज्यादा सर्विस वाले कर्मचारियों के लिए अलग-अलग वेजिज निर्धारित हैं. इसी व्यवस्था के आधार पर इस बार भी न्यूनतम वेजिज में बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है.

कर्मचारी लंबे समय से सरकार के सामने वेजिज बढ़ाने की मांग उठा रहे थे. उनका कहना था कि रेगुलर कर्मचारियों के मूल वेतन में हर साल इंक्रीमेंट लगता है, जबकि साल में दो बार DA के रूप में महंगाई भत्ता भी बढ़ाया जाता है. इसी आधार पर HKRN कर्मचारियों ने भी अपने वेजिज में बढ़ोतरी की मांग की थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान खरीद; मंडी पहुंचते ही मिलेगी यह सुविधा

पिछले साल भी बढ़े थे वेजिज

हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग ने पिछले साल 12 सितंबर 2025 को वेजिज बढ़ाने का पत्र जारी किया था. उस समय नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू की गई थीं. अब वित्त विभाग की मंजूरी के बाद HKRN कर्मचारियों के न्यूनतम वेजिज में अगली बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी. अलग- अलग कर्मचारियों को उनकी कैटेगरी, लेवल और सर्विस अवधि के अनुसार 820 से 1,540 प्रति महीना तक बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा.

कैटेगरी लेवल 0-5 5-10 +10
कैटेगरी-1 1 1050 1230 1270
कैटेगरी-1 2 1150 1370 1380
कैटेगरी-1 3 1240 1450 1540
कैटेगरी-2 1 930 1110 1140
कैटेगरी-2 2 1020 1180 1240
कैटेगरी-2 3 1110 1300 1380
कैटेगरी-3 1 860 1040 1080
कैटेगरी-3 2 820 1130 1190
कैटेगरी-3 3 950 1210 1290
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.