हरियाणा पुलिस अफसरों की पोस्टिंग में बदलाव, 46 अधिकारियों के आदेश जारी; STF से ATS तक फेरबदल

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस में रविवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया. प्रदेश सरकार ने एक साथ 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए हैं. बदलाव का असर गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, बहादुरगढ़, हांसी, जींद सहित कई जिलों में हुआ है. नई पोस्टिंग में राजेश कुमार को SP लॉ एंड ऑर्डर, पंचकूला बनाया गया है. उनके पास SP STF और SP सोशल आउटरीच, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा. परबीना पी. को SP GRP, अंबाला कैंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Transfer

राजेश मोहन अब DCP सेंट्रल फरीदाबाद की जिम्मेदारी संभालेंगे. प्रतीक गहलोत को DCP मानेसर बनाया गया है. उनके पास 4th IRB, मानेसर के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा. आयुष यादव को DCP साउथ, गुरुग्राम और जयबीर सिंह को DCP क्राइम, फरीदाबाद लगाया गया है.

गुरुग्राम-फरीदाबाद में बदले DCP

जितेंद्र गेहलावत को DCP गोहाना के साथ DCP क्राइम, सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार मिला है. हितेश यादव को DCP बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है. नरेंद्र सिंह को SP SCB (H), जबकि उषा देवी को SP SCB (H) के साथ SP सोशल आउटरीच की जिम्मेदारी दी गई है. सरकार ने DSP-ACP स्तर पर भी बड़ी संख्या में अधिकारियों को इधर-उधर किया है. कैथल के DSP रमेश गुलिया को ACP बहादुरगढ़, यमुनानगर के DSP राजीव मिगलानी को DSP जींद और ACP बहादुरगढ़ दिनेश कुमार को DSP हांसी लगाया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मौसम लेगा यू- टर्न, दिन में गर्मी तो सुबह- शाम गुलाबी ठंड; इस तारीख तक विदा होगा मानसून

दी गई नई जिम्मेदारियां

पानीपत के DSP नवीन संधु अब ACP बहादुरगढ़ होंगे. विपन कादियान को ACP सोनीपत और प्रदीप सिंह को DSP पानीपत बनाया गया है. अनिल कुमार को ACP गुरुग्राम, अभिलाक्ष जोशी को DSP बराड़ा और प्रियांशु दीवान को ACP फरीदाबाद लगाया गया है. अधिकारियों को स्टेट क्राइम ब्यूरो, स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो, ATS, CID हेडक्वार्टर, IT सेल और ERSS में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.