Jio से आगे निकला BSNL का यह रिचार्ज प्लान, 151 रूपये मे 40 जीबी डाटा,

टेक डेस्क ।  रिलायंस जियो ने हाल ही में 5 नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं. इन सभी प्लान की खास बात है कि यह सभी प्लान बिना किसी डाटा लिमिट के साथ आते हैं. इन्हीं में से एक प्लान ₹247 का है, जिसकी महीने भर की वैलिडिटी है. रिलायंस जियो के ₹247 वाले प्लान से ज्यादा सुविधाएं बीएसएनएल का ₹151 वाला प्लान दे रहा है. बीएसएनएल के प्लान में भी डाटा इस्तेमाल करने की कोई डेली लिमिट नहीं है.

BSNL

जानिए BSNL के ₹151 वाले प्लान के बारे में

कंपनी ने पिछले साल वर्क फ्रॉम होम डाटा वाउचर पेश किए थे, यह प्लांन उन्हीं में से एक है. बीएसएनएल के इस बाउचर में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 40 जीबी डाटा दिया जाता है. इस डेटा का इस्तेमाल कभी भी किया जा सकता है. इसके साथ ही Zing सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जाता है. इस प्लान में किसी प्रकार की कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाती.

जानिए जियो के ₹247 वाले प्लान के बारे में

रिलायंस जियो के इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. इसमें ग्राहकों को 25 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. यह डाटा बिना किसी डेली लिमिट के साथ आता है. इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100एस एम एस फ्री दिए जाते हैं. इसके साथ ही जियोंटीवी, जियों सिनेमा, जियों न्यूज़,जियों सिक्योरिटी जैसी एप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.