हरियाणा में पंचायत चुनावों को लेकर गर्माया माहौल, 6 महीने पहले इलेक्शन करवाने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

चंडीगढ़ | हरियाणा में पंचायत चुनावों को लेकर चर्चाओं का दौर गर्माया हुआ है। हालांकि, मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल नवंबर, 2027 में पूरा होना है लेकिन इस बार चुनाव निर्धारित समय से लगभग 6 महीने पहले मई- जून 2027 में करवाएं जाने की संभावना पर चर्चा तेज हो चुकी है।

Haryana Panchayat Election

यदि ऐसा होता है तो गांवों में चुनावी गतिविधियां समय से पहले शुरू हो सकती है। सरपंच पद के दावेदारों से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद के संभावित उम्मीदवार अभी से जनसंपर्क और तैयारियों में जुट सकते हैं। इस बार के पंचायत चुनावों में विकास कार्य और स्थानीय मुद्दे चुनावी एजेंडे के प्रमुख सूत्रधार रहेंगे।

गांव के विकास पर रहेगा फोकस

  • सुचारू पेयजलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था
  • पक्की गलियां और रात में दूधिया रोशनी से जगमगाती गलियां
  • गांव में साफ-सफाई व्यवस्था
  • जिम, पार्क, स्कूल, खेल मैदान की बेहतर स्थिति और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता
  • बिजली एवं सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का सुचारू संचालन

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

मई- जून 2027 में पंचायत चुनाव करवाए जाने की चर्चा के बीच अब सभी की निगाहें हरियाणा सरकार और स्टेट इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी हुई है। चुनाव की तारीखों और समय-सारणी की पुष्टि अधिसूचना जारी होने के बाद ही होगी।

इस बार पंचायतों को और अधिक सशक्त और मजबूत किया जाएगा। विकसित भारत 2047 का सपना तभी पूरा होगा जब देश के गांव विकसित होंगे- कृष्ण लाल पंवार, पंचायत मंत्री, हरियाणा सरकार

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.