कुरुक्षेत्र में 5 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, पश्चिम बंगाल बनेगा पार्टनर राज्य

कुरुक्षेत्र | हरियाणा में सर्दियों के मौसम के साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की रौनक बढ़ने लगती है। कुरुक्षेत्र में हर साल होने वाला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भी देश-विदेश के लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार महोत्सव में पश्चिम बंगाल की कला और संस्कृति की खास झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 5 से 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

International Gita Mahotsav 2026

इसके मुख्य कार्यक्रम 14 से 20 दिसंबर तक होंगे। इस बार पश्चिम बंगाल को पार्टनर राज्य बनाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ले रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

इस बार महोत्सव के कार्यक्रमों को पहले से अधिक विविध बनाने की तैयारी है। मुख्य मंच के अलावा ज्योतिसर में भी सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के स्टॉल और बूथ लगाए जाएंगे। इनमें अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, देश-विदेश के प्रसिद्ध शिल्पकार और बुनकर भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

हरियाणवी सांग महोत्सव

हरियाणा की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ज्योतिसर में विशेष सांग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के प्रसिद्ध सांगी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। खास बात यह है कि इस आयोजन के माध्यम से हरियाणा की पारंपरिक लोककला और सांस्कृतिक विरासत को मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महोत्सव की तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.