हरियाणा में खुलेंगी 2651 नई राशन दुकानें, बढ़ी आवेदन डेट; महिलाओं को मिलेगा आरक्षण

चंडीगढ़ | हरियाणा में राशन डिपो खोलकर अपना काम शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं और महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने प्रदेश में 2,651 उचित मूल्य की दुकानें खोलने की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। बता दें कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने खाली पड़ी 2,651 उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई है।

Haryana Ration Depot

पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

महिलाओं को आरक्षण

राशन दुकानों के आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण रखा गया है। इससे युवाओं को स्वरोजगार का अवसर भी मिलेगा। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in पर जा सकते हैं। वहीं, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट https://haryanafood.gov.in पर उपलब्ध हैं।

देखें सूची

उचित मूल्य की दुकानों का जिला-वार और गांव-वार विवरण भी विभाग की वेबसाइट और संबंधित जिला प्रशासन के पोर्टल पर देखा जा सकता है। विभाग ने पात्र युवाओं और महिलाओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना 25 नवंबर 2026 से पहले आवेदन पूरा कर लें।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.