भव्य बिश्नोई और मेहरीन पीरजादा की टूटी सगाई, जानिए इसके पीछे क्या रही वजह

हिसार | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के पुत्र और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के पौत्र भव्य विश्नोई और अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा की सगाई टूट गई है. आपको बता दें कि 4 महीने पहले दोनों की सगाई हुई थी. मेहरीन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

Bhavy bishoni news

मेहरीन ने ट्वीट में कहा है कि भव्य और मैंने सहमति से अपनी सगाई तोड़ने और शादी न करने का फैसला लिया है. मेहरीन ने कहा- मैं सम्मान के साथ बताना चाहती हूं कि अब भव्य या उनके परिवार के सदस्यों या दोस्तों के साथ मेरा कोई संबंध नहीं रहेगा. इस बारे में मैं केवल यही कहूंगी कि हर कोई मेरी निजता का सम्मान करेगा.

बता दे, भव्य बिश्नोई की सगाई की चर्चाएं जैसे ही शुरू हुई तो इंटरनेट मीडिया के जरिए बिश्नोई समाज में मौजूद भजनलाल परिवार के विरोधियों को मौका मिल गया और वह परिवार पर सीधा निशाना साधने लगे. निशाने पर पूरा बिश्नोई परिवार आ गया था. लोग इंटरनेट मीडिया पर इस फैलने के खिलाफ अपनी बात रख रहे थे. यहां तक कि कुछ लोगों ने तो वीडियो जारी करते हुए बिश्नोई परिवार को निशाने पर लिया.

बात यहां तक पहुंच गई थी भव्य को ट्वीट कर लोगों को समझाना भी पड़ा. इसके साथ ही लोगों ने परिवार को इंटरनेट मीडिया पर काफी खरी-खोटी भी सुनाई. बेशक परिवार ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा मगर बाद में 5 फरवरी को तार्किक आधार पर भव्य बिश्नोई ने विरोधियों को जवाब भी दिया था. लेकिन फिर भी यह हंगामा शांत नहीं हुआ. यहां तक कि मेहरीन ने बिश्नोई समाज को अपना भी लिया था. इसके बाद भी यह विवाद आगे बढ़ता रहा.

इंटरनेट मीडिया पर किया था भव्य बिश्नोई ने दर्द बयां

भव्य के रिश्ते को निशाना बनाने के बाद 5 फरवरी की एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट भी वायरल हुई थी. जिसमें भव्य ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा था कि किसी और के विवाह को लेकर इतनी रुचि वह तकलीफ मुझे पहली बार देखने को मिली है. जितने दिलचस्पी आप मेरी सगाई को लेकर दिखा रहे हैं, यदि इसकी आधी दिलचस्पी भी मेरे चुनाव में दिखाते तो शायद बिश्नोई समाज को एक और सांसद मिलता और मैं समाज की आन, बान और शान को आगे बढ़ाने में और भी बड़ा योगदान दे सकता था.

भव्य ने कहा था कि कुछ लोग जो राजनीतिक स्वार्थ से लिप्त समाज के धनिया से प्रभावित होकर कॉपी पेस्ट कमेंट लिख रहे हैं. मैं उनसे जानना चाहता हूं कि 29 नियमों में ऐसा कहां लिखा गया है कि इंसान अपनी मर्जी से शादी नहीं कर सकता. जो साथी बुरी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े सवाल उठाए. यह वही लोग है जो मुक्तिधाम मुकाम में जुआ, शराब और सिगरेट का सेवन करते हैं. दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले खुद को सुधारो, इसी में समाज की भलाई है.

बिश्नोई होने का मतलब भी बताया

भव्य ने पोस्ट में बताया है कि कोई भी व्यक्ति बिश्नोई केवल जन्म से नहीं बल्कि कर्म से भी बिश्नोई बन सकता है. बिश्नोई एक धर्म या जाति नहीं बल्कि एक विचारधारा है. एक समाज है जिसकी स्थापना गुरु महाराज ने 500 वर्ष पहले समरथल में की थी. तब भी अनेक धर्म व जातियों के लोगों ने 29 नियमों को अपनाया था और वे बिश्नोई कहलाने लगे. आज भी बच्चा, बूढ़ा, पुरुष, महिला, जो मुकाम जाकर पाल लेकर 29 नियमों को अपनाकर बिश्नोई बन सकते हैं. उन्होंने आगे बताया है कि मेहरीन को पाल लिए 6 महीने हो चुके हैं. मेरी आपसे यही प्रार्थना है कि मेहरीन को समाज में सम्मान स्वरूप स्वागत करें. वैसे भी उन्हें बिश्नोई बने 6 महीने हो चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि हमारा समाज संख्या की दृष्टि से बढ़ रहा है तो इसमें खुशी होनी चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

मेहरीन ने इंटरनेट मीडिया पर यह बात कही

मेहरीन ने अपने नोट में लोगों को उन्हें प्राइवेसी देने के लिए कहा है और लिखा है कि वह अपने काम और भविष्य की परियोजनाओं को जारी रखेगी. उन्होंने लिखा, मैंने और भव्य बिश्नोई ने अपनी सगाई तोड़ने और शादी के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है. यह एक फैसला है जो सौहार्दपूर्ण और सर्वोत्तम हित में लिया गया है. उन्होंने कहा है कि वह भविष्य में बिश्नोई परिवार के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहती.

नोट में लिखा है,”दिल से सम्मान के साथ मैं कहना चाहती हूं कि अब से भव्य बिश्नोई, उनके परिवार के किसी सदस्य या दोस्त के साथ मेरा कोई संबंध नहीं है. इस बारे में मैं केवल यही बयान दूंगी और मुझे उम्मीद है कि हर कोई मेरी निजता का सम्मान करेगा, क्योंकि यह एक बहुत ही निजी मामला है. इस बीच मैं काम करना जारी रखूंगी और अपनी भविष्य की परियोजनाओं और प्रदर्शनों में अपना बेस्ट देने की उम्मीद करूंगी”

भव्य ने ट्वीट कर परिवार को बदनाम करने वालों को दी चेतावनी

2 दिन पहले मैंने और मेहरीन ने मूल्य और अनुकूलता में अंतर के कारण पारस्परिक रूप से अपनी सगाई को समाप्त करने का फैसला किया है. मैंने मेहरीन और उनके परिवार के प्रति अत्यधिक प्रेम दिखाया. मुझे लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत अच्छे थे. मेरे और मेरे परिवार के बारे में झूठ फैलाने वाले कुछ लोगों के लिए, मैं आपको कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहता.

अगर झूठ मेरी जानकारी में आते हैं तो आपको उनके लिए व्यक्तिगत और कानूनी तौर पर जवाबदेह ठहराऊंगा. मैं और मेरा परिवार इमानदारी के साथ रहते हैं. महिलाओं के लिए मेरे मन में सबसे अधिक सम्मान है. अगर असत्य है कीचड़ उछालने से मदद मिलती है तो कृपया मदद ले. मैं मेहरीन और उनके परिवार के लिए प्यार, खुशी और तृप्ति के अलावा कुछ नहीं देना चाहता. मेहरीन के भविष्य के प्रोजेक्ट और परफॉर्मेंस को लेकर शुभकामनाएं.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.