बंडारू दत्तात्रेय होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, जानिए कौन है बंडारू दत्तात्रेय

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य को अपना 18वां राज्यपाल मिल चुका है. बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे. उन्हें राज्य के 18वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा बंडारू दत्तात्रेय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल प्रदेश के 27वें राज्यपाल के पद में भी रह चुके हैं. इससे पहले सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के राज्यपाल थे.

haryana new rajaypal 2

बंडारू दत्तात्रेय भारतीय राजनेता हैं. इन्हें ‘पीपुल्स लीडर’ के नाम से भी संबोधित किया जाता है. आंध प्रदेश के हैदराबाद में 12 जून 1947 को बंडारू दत्तात्रेय जन्म हुआ. इन्होंने ओसमानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद (Hyderabad) से बीएससी की डिग्री हासिल की. इनके राजनीतिक कैरियर की शुरूआत RSS के प्रचारक के रूप में हुई थी. 1980 में इन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली और तभी से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं.

बंडारू दत्तात्रेय के राजनीतिक कैरियर पर प्रकाश डालें तो पहली बार 1991 में दसवीं लोकसभा के लिए चुने गए थे. साल 1998 में वह दूसरी बार चुनाव जीते और वाजपेयी सरकार में शहरी विकास मंत्री बनाए गए. इसके बाद 1999 में फिर से वह जीत हासिल कर संसद पहुंच और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री बने. इसके बाद साल 2014 में वह अपनी सिंकराबाद सीट से चुनाव जीते और मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए. साल 2019 में होने हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts