दिल्ली एम्स से उपचार के बाद दोबारा रोहतक सुनारिया जेल में लोटे बाबा राम रहीम

रोहतक । सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ गई थी . जिसके बाद बाबा को उपचार के लिए दिल्ली एम्स में ले जाया गया. जहां उनके पेट संबंधित टेस्ट किए गए. उपचार के बाद गुरमीत राम रहीम को रात को एमस से वापस रोहतक के लिए रवाना किया गया.

ram rahim

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सुनारिया जेल भेजा गया 

बता दें कि इससे पहले भी दो बार राम रहीम को पीजीआई और गुरुग्राम में मेदांता में उपचार के लिए ले जाए जा चुका है. एक बार उनकी मां से मुलाकात करने के लिए पैरोल दी गई थी. पीजीआईएमएस ने उनका उपचार करने के लिए डॉक्टरों का पैनल भी बनाया था. लेकिन उच्च रक्तचाप के अलावा उन्हें कोई भी बीमारी नहीं है. इन सब के बावजूद भी डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

गुरमीत राम रहीम को 2 साध्वीयों से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा मिली हुई है. वही पत्रकार की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. उन्हें 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की अदालत में पेश किया गया था. सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए उसको सुनारिया जेल में भेज दिया था. 27 अगस्त 2017 को जेल में ही सीबीआई की अदालत लगाई गई थी. उसी दिन उनकी सजा तय की गई थी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.