हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया तोहफा, DA 17% से बढ़ाकर 28%

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए की दर में बढ़ोतरी की घोषणा की है. हरियाणा सरकार ने भी भारत सरकार की तर्ज पर डीए को 17% से बढ़ाकर 28% करने की घोषणा की है.

CM
डीए की बढ़ी हुई दर एक जुलाई 2021 से लागू होगी. प्रदेश सरकार की इस घोषणा का सीधे-सीधे फायदा 2.85 लाख कर्मचारियों व 2.62 लाख पेंशनर्स को मिलेगा. प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है. कई दिनों से डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों और पेंशनरों को निश्चित तौर पर प्रदेश सरकार ने राहत पहुंचाने का काम किया है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बढ़े हुए महंगाई भत्ते में एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 से देय डीए भी शामिल हैं. सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे राज्य के खजाने पर हर महीने करीब 210 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.