रेवाड़ी में टोल कर्मचारियों की हड़ताल, 2 महीनों से नहीं मिला वेतन

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले में वेतन नहीं मिलने की वजह से कर्मचारी नाराज होकर हड़ताल पर उतर आए. बता दे कि सोमवार सुबह फास्टैग को छोड़कर कैश वाली लाइन को कर्मचारियों ने बंद कर दिया. कुछ देर बाद सीनियर स्टाफ की ड्यूटी लगाकर कैश लाइन को चालू किया गया, लेकिन कर्मचारी नहीं लौटे. वह अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक उन्हें सैलरी नहीं मिलती, तब तक वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे .

rewari toll news

सैलरी ना मिलने की वजह से कर्मचारी उतरे हड़ताल पर

टोल मैनेजर ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर वापस काम पर लौटने की अपील भी की. कर्मचारी हड़ताल पर ही बैठे रहे. बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में पूरे हरियाणा के टोल कई महीनों से फ्री है. रेवाड़ी के एकमात्र गंगयाचा टोल प्लाजा पर टैक्स कट रहा है. लेकिन टोल पर काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा. उनका कहना है कि मुश्किल वक्त में भी हमने अपनी ड्यूटी की है, इन सब के बावजूद भी हमें सैलरी नहीं दी जा रही.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

पिछले 2 महीनों से उन्हें सैलरी नहीं मिली है. सैलरी ना मिलने की वजह से अब घर चलाना भी मुश्किल हो गया है. कर्मचारियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली एसआई व पीएफ की सुविधा भी नहीं मिल रही. टोल मैनेजर दलेल सिंह का कहना है कि इसी माह सैलरी की प्रॉब्लम आई है. क्योंकि कंपनी के काफी टोल बंद है. पीफ व पीएसआई की सुविधा मिल रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.