लखनऊ और पानीपत के बाद अब रेवाड़ी में थप्पड़ कांड, महिला ने युवक को मारे थप्पड़ वीडियो हुआ वायरल

रेवाड़ी । अगस्त महीने में लखनऊ और पानीपत में सरेआम सड़क पर थप्पड़ मारे गए, इसके बाद रविवार को रेवाड़ी के बाल भवन में वैक्सीन कैंप के दौरान दोबारा थप्पड़ कांड देखने को मिला. बता दें कि कांग्रेस विधायक चिरंजीव राम द्वारा आयोजित किए गए वैक्सीनेशन  कैंप में एक महिला ने लाइन में खड़े एक युवक को चार-पांच थप्पड़ जड़ दिए.

rewari slap

युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल 

युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि यह वीडियो शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. अभी तक इस मामले में कोई भी लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है. सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच महिला युवक को एक के बाद एक जोरदार थप्पड़ जड़ती हुई नजर आ रही है.

ना ही कोई महिला को रोकने का प्रयास करता है. अभी तक थप्पड़ मारने के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है. मॉडल थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल पुलिस के पास इस मामले से संबंधित कोई लिखित शिकायत नहीं आई है. अगर पुलिस के पास इस मामले की शिकायत आती है तो जांच की जाएगी. उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.