राहत: बिजली उपभोक्ता जुड़वा सकेंगे कटे कनेक्शन,जमा करवानी होगी 25% रकम

जींद । बिजली विभाग ने उन उपभोक्ताओं को खुशखबरी दी है जिनके समय पर बिजली बिल जमा नहीं होने पर बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे. ऐसे उपभोक्ता अपने बकाया बिल की केवल 25% राशि बिजली विभाग के पास जमा करवाकर अपने कटे हुए कनेक्शन को दोबारा से जुड़वा सकते हैं. इसके बाद ही बाकी 75% राशि भी एक साथ जमा करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उस राशि को आसान किश्तों में निगम द्वारा जमा करवाया जाएगा.

bijli bill

अकेले जींद सर्कल में 20249 ऐसे बिजली उपभोक्ता है जिनके बिजली बिल जमा न होने की सूरत में कनेक्शन काटे गए हैं और इन पर बिजली विभाग की 311 करोड़ रुपए राशि के बिजली बिल पेंडिंग हैं. ऐसे में बिजली निगम द्वारा इन उपभोक्ताओं को अपना बकाया बिल जमा करने का सुनहरा मौका विभाग की ओर से दिया गया है. जींद सर्कल में कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिनका कनेक्शन नहीं काटा गया है लेकिन 1425 करोड़ रुपए की राशि बिजली बिल के रूप में बकाया है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

हालांकि बिजली विभाग की ओर से सेटलमेंट स्कीम भी चलाई गई थी जिसमें लोड के हिसाब से उपभोक्ताओं से एकमुश्त राशि जमा करवाई गई थी और बची हुई राशि को माफ किया गया था. एक बार फिर से जींद बिजली निगम में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और उन पर 1425 करोड़ रुपए की राशि बकाया है. बिजली निगम एसई श्यामबीर सैनी ने बताया कि निगम की ओर से जो भी दिशानिर्देश मिलेंगे उसके अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी. बिजली उपभोक्ताओं का भी कर्तव्य बनता है कि वो समय पर बिजली बिलों का भुगतान करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.