दिल्ली घूमना हुआ आसान, केजरीवाल सरकार ने लॉन्च किया App

नई दिल्ली । भारत के लोगों का ही नहीं जबकि विदेशी लोगों का भी सपना होता है दिल्ली घूमना. दिल्ली भारत की राजधानी है और ऐसे में लोग भारत की राजधानी में घूमना चाहते हैं. यहाँ पर अनेक वस्तुओं को देखना चाहते हैं. यहां अनेक किले, भवन, इमारतें हैं. इसके लिए कैजरीवाल सरकार ने एक App तैयार किया है, जो पर्यटकों के रास्ते को और आसान बना देगा. उस app का नाम है ‘दिल्ली टूरिज्म App’.

arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्वीट कर बताया है कि ‘दिल्ली घूमने आने वाले सभी पर्यटकों के लिए हमने एक शानदार ऐप तैयार किया है, जिसके माध्यम से पर्यटक अपनी दिल्ली यात्रा को और भी बढ़िया तरीक़े से प्लान कर सकेंगे. इस App में टिकट बुकिंग से लेकर मैप नेविगेशन और पर्यटन स्थलों के वर्चुअल वीडियो टूर जैसी बहुत सारी सुविधाएं हैं.

गौरतलब है दिल्ली टूरीज्म नाम के इस ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर मैप नेविगेशन और पर्यटन स्थलों के वर्चुअल वीडियो टूर जैसी बहुत सारी सुविधाएं हैं. इससे खास कर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को काफी सुविधा होगी जिनके पास दिल्ली के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts