बदमाशों के साथ मुठभेड़ में हरियाणा पुलिस का जवान शहीद, डकैती के मामले में हरिद्वार गई थी क्राइम ब्रांच टीम

फरीदाबाद । हरियाणा पुलिस के एक जवान को देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में अपनी जान गंवानी पड़ी. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस डकैती के एक मामले में 4 बदमाशों का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची थी. इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक जवान की सिर में गोली लगने से मृत्यु हो गई. हालांकि इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को धर-दबोचा और एक बदमाश बच कर निकलने में कामयाब हो गया.

Faridabad Police in Hotel

प्रतीकात्मक तस्वीर

वहीं इस मामले को लेकर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस ने अपने आने की सूचना से हरिद्वार पुलिस को अवगत नहीं कराया. उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने चारों बदमाशों को धर-दबोचा था लेकिन हरियाणा पुलिस की लापरवाही के चलते एक बदमाश ने अचानक पिस्टल निकालकर गोली चलानी शुरू कर दी जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि फरार बदमाश के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है.

यह भी पढ़े -  बल्लभगढ़- पलवल को मिलेगा मॉडल रोड का तोहफा, मुंबई एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

डकैती के मामले में हरियाणा पुलिस पहुंची थी हरिद्वार

बता दें कि हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को फरीदाबाद में हुई डकैती के मामले में आरोपियों की लोकेशन हरिद्वार में मिली. लोकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम हरिद्वार के लिए निकली. रात करीब 11 बजे हरिद्वार के पंतदीप पार्क के पास बदमाशों को पकड़ने गई तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इस दौरान क्राइम ब्रांच के कर्मी 38 वर्षीय संदीप सिंह को गोली लग गई. गोली लगने से घायल हुए संदीप को तुरंत अस्पताल लें जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.