सीएम खट्टर के वायरल वीडियो पर हरियाणा में बवाल, किसानों को लठ्ठ मारने की दें रहें हैं सलाह

चंडीगढ़ । आज चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीजेपी किसान मोर्चा के सदस्यों से मुलाकात की और इस दौरान सीएम मनोहर लाल का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मुख्यमंत्री ने इस बैठक में कहा कि जैसे को तैसा वाला जवाब देने का समय आ गया है.

haryana cm

वहीं सीएम के इस बयान को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हिंसा फैलाने वाला करार दिया है. सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री के बयान पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि महाशय खट्टर जी, बीजेपी समर्थित लोगों को आंदोलनकारी किसानों पर लठ्ठों से हमला करने , जेल जाने और वहां से नेता बनकर निकलने का आपका ये गुरुमंत्र कभी कामयाब नही होगा. संविधान की शपथ लेकर खुलें मंच से इस तरह की अराजकता फ़ैलाने का ये संदेश देशद्रोह की श्रेणी में आता है. लगता है केन्द्र सरकार की सहमति के साथ इस तरह की बयानबाजी की गई है.

सुरजेवाला ने एक और ट्वीट कर लिखा है कि आज बीजेपी पार्टी का किसान विरोधी षड्यंत्र का भंडाफोड़ हो गया है. जब प्रदेश का मुख्यमंत्री ही इस तरह की गैरकानूनी बात करने लगे तो प्रदेश में कानून और संविधान का शासन चल ही नहीं सकता.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हर इलाके से एक हजार लठ्ठ वालों की फौज तैयार करो जो इन किसानों का इलाज कर सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि उठा लो लठ्ठ, उग्र किसानों को तुम भी जबाब दो. आगे हम देख लेंगे ,2-4 महीने जेल में रह आओगे तो इतना ज्ञान इन मीटिंग्स में नहीं मिलेगा , वहां से बड़े नेता बनकर निकलोगे. सीएम मनोहर लाल के इस बयान से हरियाणा में भौचाल मच गया है और चौतरफा विपक्ष सीएम मनोहर लाल के इस बयान की आलोचना कर रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.