सीएम मनोहर लाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री को दी किसान आंदोलन की जानकारी, जल्द बॉर्डर खुलने की जताई उम्मीद

नई दिल्ली । हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने आज अपने दिल्ली दौरे के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच किसान आंदोलन समेत दिल्ली के बार्डर खुलवाने को लेकर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस मामले का समाधान निकालने की संभावना है.

CM WITH AMIT SHAH

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज अमित शाह से मुलाकात हुई है. हमने उन्हें सिघुं और टीकरी बार्डर खुलवाने को लेकर कोर्ट में चल रही कार्रवाई से अवगत कराया है. मैंने उन्हें प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर चल रहे किसान आंदोलन के बारे में भी जानकारी दी है. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही बार्डर खोल दिए जाएंगे.

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि सिघुं बार्डर के आसपास से लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बार्डर के रास्ते खुलवाने की मांग को लेकर मुलाकात की थी. सुप्रीम कोर्ट में भी यह मामला विचाराधीन है. अब किसानों को भी इस मामले में पार्टी बनाया गया है और कोर्ट में जबाब दाखिल करने को कहा गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

सिघुं बार्डर के आसपास जो वैकल्पिक रास्ते थे उनकी बरसात और अत्यधिक दबाव की वजह से हालत खराब हो चुकी है. संबंधित विभाग को इन रास्तों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं. गृह सचिव के नेतृत्व में कमेटी की बैठक में किसान शामिल नहीं हुएं थे. अब सुप्रीम कोर्ट ने किसान संगठनों को भी पक्ष बनाया है . जाहिर है कि अगर किसान आएंगे तो कुछ समाधान निकलने की संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.