₹150 तक जा सकता है पेट्रोल का भाव, डीजल की कीमतों में भी उछाल की आशंका

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है. इस वजह से आम आदमी की परेशानी बढ़ रही है. देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल ₹100 प्रति लीटर के स्तर को पार कर चुका है. वहीं दूसरी ओर कई शहरों में डीजल के भाव भी ₹100 से ज्यादा हो गए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला ना जाने आगे कब तक जारी रहेगा.

PETROL

बढ़ सकती है पेट्रोल और डीजल की कीमतें

बता दें कि मार्केट स्टडी और साख निर्माण करने वाली कंपनी गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत अगले साल तक $110 प्रति बैरल तक पहुंच जाएगी. यह मौजूदा स्तर $85 प्रति बैरल से 30 फीसदी अधिक है. उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमत $147 प्रति बैरल के ओल्ड टाइम हाई लेवल को भी टच कर सकती है. बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों का यह लेवल साल 2008 में था. जब दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में थी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

अगर अब ऐसा होता है तो पेट्रोल की कीमतें ₹150 तक जा सकती है, वहीं डीजल की कीमत ₹140 प्रति लीटर तक पहुंच सकती है. गोल्डमैन सैक्स ने यह अनुमान अगले साल के लिए जारी किया है. वही पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सरकार की ओर से कोई भी राहत की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही. पहले से ही जीएसटी के दायरे में लाने के विचार का विरोध हो रहा है. वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार टैक्स की कटौती पर अपने राजस्व को कम करने के मूड में नजर नहीं आ रही. ऐसे में बढ़ी हुई कीमतों का बोझ आम जनता पर ही पड़ेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.