केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, डीए में हुआ 12% का इजाफा

नई दिल्ली । केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि जिन कर्मचारियों को छठवें और पांचवें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर सैलरी मिल रही है, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 12 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सैलरी पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों और केंद्रीय स्वायतसासी निकायों के कर्मियों का महंगाई भत्ता 7 फ़ीसदी बढ़ाया गया है.

Modi Photo

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

वही पांचवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी पाने वाले कर्मचारियों और स्वायतशासी निकायों के कर्मचारियों का भी महंगाई भत्ता 12 फ़ीसदी बढ़ाया गया है. बता दें कि वित्त मंत्रालय की तरफ से 1 नवंबर को जारी किए गए ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का डीए बेसिक पे को 189 फीसदी से बढ़ाकर 196 फीसदी किया गया है. इसी प्रकार पांचवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के डीए बेसिक पे को 356 फीसदी से बढ़ाकर 368 फ़ीसदी किया गया है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू मानी जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.