हरियाणा के सीएम खट्टर ने रेवाड़ी जिलें को दी करोड़ों की सौगात, देखें लिस्ट

रेवाड़ी । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज रेवाड़ी में आयोजित विकास रैली में शामिल हुए. रैली स्टेज पर सीएम के साथ केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, सामाजिक न्याय मंत्री ओमप्रकाश यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. रैली स्थल पर पहुंचने से पहले सीएम मनोहर लाल ने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया.

haryana cm

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

• राजकीय महिला महाविद्यालय बावल की नई बिल्डिंग का निर्माण

• गांव रामपुरा में वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स

• रामपुरा में हैफेड ऑयल मिल का शिलान्यास

• लेवल क्रासिंग 61 रेवाड़ी-अलवर-जयपुर रेलवे लाइन क्रासिंग पर चार मार्गीय रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण

• करावरा मानकपुर से नूरपुर

• नांगल कुमरोधा से मोतला कलां

• शादीपुर से जखाला की ढाणी तक सडक़ मार्ग

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

• भडंगी राजगढ़ से धारण फिरनी

• नंदरामपुरबांस-जड़थल से नंदरामपुरबास गढ़ी

• राजगढ़ से कुतीना राजस्थान बोर्डर

• काठूवास से बोलनी

• रेवाड़ी कोटकासिम रोड़ से लौधाना

• खेड़ी मोतला वाटर वर्क्स से लोक निर्माण रोड़ तक गढ़ी से बग्थला सड़क निर्माण कार्य

• रेवाड़ी-शाहजांहपुर रोड का सुधारीकरण

इन योजनाओं का किया उद्घाटन

• गांव रामपुरा व बास बिटौडी में 33 केवी सब-स्टेशन

• बावल रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज

• राव विरेन्द्र सिंह इंजिनियरिंग कॉलेज जैनाबाद में कैंटीन ब्लॉक

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.