महंगे ब्रांडो से बेहतर है देसी गाय के गोबर से बनी चप्पले, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली । क्या आपने कभी गोबर से बनी हुई चप्पलों के बारे में सुना है. बता दे कि आपको यह सुनने में बड़ा अजीब लग रहा होगा क्योंकि आज तक ऐसा कोई उत्पाद बना ही नहीं है. आज हम आपको देसी गाय के गोबर से बनी चप्पलों के बारे में बताएंगे . बता दे कि इन चप्पलों का निर्माण देश में खासकर छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर हो रहा है. यह चप्पले खूबसूरत होने के साथ ही ट्रेंड भी कर रही है.

chappel

जानिये गाय के गोबर से बनी चप्पलों के बारे में

यह चपले करीब आधे घंटे तक पानी में होने के बावजूद भी खराब नहीं होती. गोबर की चप्पल बनाने वाले कुछ निर्माता पशुपालक है. इस काम में उन लोगों की ख़ासकर मदद ली जाती है, जिनके घरों में पशुपालन है. इस प्रोडक्शन से जुड़े लोगों का मानना है कि देश में बड़ी संख्या में गोवंश प्लास्टिक खाकर बीमार पड़ती है. इस वहज से कई की मौत हो जाती है. ऐसे में हर व्यक्ति को कोशिश करके प्लास्टिक के उत्पादन को कम करना चाहिए. न्यू इंडियन एक्सप्रेस वे में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ इन स्लिपर्स के बारे में कहा जा रहा है कि यह चपले कोई साधारण चप्पल नहीं है, जो व्यक्ति इन चप्पलों को पहनता है वह कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

छत्तीसगढ़ की सरकार ने पिछले साल 2020 में गोधन न्याय योजना लांच की थी. इसके तहत राज्य सरकार किसानों से ₹2 प्रति किलो गोबर खरीद रही है. एक तरफ जहां किसानों को सरकार से हर महीने एक निश्चित धनराशि मिल रही है वहीं गोबर के उत्पादों को बनाकर कई किसान परिवार खेती के अलावा एक अलग व्यवसाय भी चला रहे हैं. बता दे कि ऐसी चप्पलों की 1 जोड़ी 300 से ₹400 तक बिक रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.