पुलिस द्वारा दी गयी चेतावनी व्हाट्सप्प ग्रुप में भड़काऊ मैसेज भेजने पर एडमिन को हो सकती है जेल

फरीदाबाद । फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में पुलिस ने व्हाट्सप्प ग्रुप पर भड़काऊ मैसेज भेजकर हिंसा के लिए उपद्रवियों को भड़काने को लेकर पुलिस ने चेतावनी जारी की है. यदि किसी भी व्हाट्सप्प ग्रुप पर किसी भी तरह का हिंसा भड़काने वाला मैसेज भेजा गया तो उस ग्रुप के एडमिन को जेल जाना पड़ सकता है.

Jail

मंगलवार को पुलिस ने अपने बयान में कहा कि सोमवार को जो हिंसा हुयी उसमे गिरफ्तार उपद्रवियों के मोबाइल पर व्हाट्सप्प ग्रुप पर कई ऐसे भड़काऊ मैसेज देखे गए. आईटी एक्ट के तहत यह अपराध है और ग्रुप का एडमिन इस अपराध में जेल भी जा सकता है. बता दें कि निकिता हत्याकांड को लेकर हुयी हिंसा में पुलिस ने 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें कई पार्टियों और राजनीतिक संगठनों के नाम सामने आ रहे हैं .

रविवार को निकिता हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग पर काफी हिंसा हुयी. भीड़ ने हाईवे पर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया . इस हिंसा में शामिल 32 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमे 3 उपद्रवी कोरोना पॉजिटिव पाए गए ।

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts