हिसार में 70 साल पुराने मंदिर को बिकने से बचाने के लिए एकजुट हुए लोग

हिसार । राजगुरु मार्केट मार्ग पर मौजूद 70 साल पुराने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को कौड़ियो के भाव बेचने का मामला सामने आया है जिसके बाद हिंदू संगठन से लेकर शहरवासी तक इसे बचाने के लिए उतरे है. इतना ही नहीं हिंदू जागरण मंच से जुड़े कई वकील मंदिर बचाने के लिए हिसार सिटी मैजिस्ट्रेट को निवेदन पत्र सौंपने पहुंचे और पत्र सौंपते हुए उनसे मंदिर बचाने की मांग की साथ ही जिन लोगो ने मंदिर बेचने का काम किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात सामने रखी. मंदिर को बेचने का मामला अब तेजी से बढ़ता जा रहा है.

news 24

ये है पुरा मामला

नामी दानी सज्जन लाला चिरंजी लाल के बेटे देवराज तायल और उनकी पत्नी सावित्री देवी ने 8 साल पहले मई 1951 में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण करवाया था. और मंदिर के पास श्री लाला देवराज तायल नाम से एक धर्मशाला का निर्माण भी करवाया था. 22 अक्टूबर 2021 को ट्रस्टी ईश्वर चंद नाम के एक व्यक्ति ने सरकारी तंत्र में षड्यंत्र कर यह मंदिर और धर्मशाला की 1046.75 गज जमीन को 2 करोड़ 28 लाख तीन हजार रुपये में बेच दिया. वही अकेले मंदिर की 339 गज जमीन 74.58 लाख रुपये बेच दी गई. इस मंदिर को पिछले एक सप्ताह से बंद कर रखा था ऐसे में हिंदू जागरण मंच आगे आया और उसने मंदिर को बचाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरु किया. हिंदू जागरण के आगे आने के बाद व्यापारियों ने भी धरने को समर्थन करते हुए उसमे हिस्सा लिया. वहीं अब व्यापारियों के साथ – साथ शहरवासी भी समर्थन में आगे आ रहे है.

सिटी मैजिस्ट्रेट से कि दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हिंदू जागरण मंच से जुड़े कई वकील मंदिर बचाने के लिए सिटी मैजिस्ट्रेट को निवेदन पत्र सौंपने पहुंचे और पत्र सौंपते हुए उनसे मंदिर बचाने की मांग की साथ ही ज्ञापन में उन्होंने मंदिर बेचने के दोषियों पर एफआईआर कर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मंदिर बचाने की गुहार लगाई है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.