8 फरवरी को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम मनोहर लाल खट्टर करेंगे अध्यक्षता

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 8 फरवरी को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक का आयोजन किया जा रहा है. इस बैठक का आयोजन चंडीगढ़, हरियाणा सचिवालय में करीब 11:00 बजे किया जाएगा. जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे.

Haryana CM Manohar Lal

जारी आदेश के मुताबिक इस बैठक के दौरान प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की होगी. वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा कैबिनेट की बैठक में विकास कार्यों के मुद्दों से अलग अन्य विषयों पर भी चर्चा हो सकती है. साथ ही विधानसभा बजट सत्र की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की मिट्टी से निकले बॉलीवुड के ये सितारे, किसी ने अभिनय तो किसी ने संगीत में बनाया नाम

8 फरवरी को समाप्त होगा शहर की सरकार का कार्यकाल

आपको बता दें 8 फरवरी को शहर की सरकार का कार्यकाल समाप्त होने वाला है. ऐसे में कई मायनों में हरियाणा कैबिनेट की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है.

जल्द होने हैं प्रदेश में निगम पार्षद के चुनाव

वही प्रदेश में जल्द ही निगम पार्षद के चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में अनुमान यह भी है कि हरियाणा कैबिनेट की बैठक में निगम पार्षद के चुनाव को लेकर अहम योजनाओं व चुनावी रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.