CBSE Term-2 के लिए डेट शीट, प्रैक्टिकल, परीक्षा कब, चेक करें डिटेल

चंडीगढ़ । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षा के Term-2 बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन मार्च-अप्रैल में कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक CBSE Term-2 बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लगी हुई है. वही उम्मीद है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है.

CBSE

वहीं छात्र CBSE Term-1 के रिजल्ट का भी इंतजार कर रहे हैं उम्मीद है कि CBSE Term-1 रिजल्ट फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है. और इसी के साथ एक-दो दिन आगे पीछे CBSE Term-2 परीक्षाओं के लिए डेट शीट भी जारी की जा सकती है.
गौरतलब है कि CBSE Term-1 की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी. जिस का रिजल्ट जारी होते ही छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

वहीं कुछ छात्र कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बढ़ते खतरे को देखते हुए. सोशल मीडिया के जरिए लगातार परीक्षाओं को रद्द या फिर ऑनलाइन कराने की मांग कर रहे हैं.

CBSE Term-1 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाए.
  • CBSE 10th Term-1 या CBSE 12th Term-1 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज कराएं. और सबमिट के ऑप्शन को क्लिक करें.
  • आप का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा. आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं या फिर भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.