हरियाणा में चलेगी शीत लहर, येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

हिसार । पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का सितम जारी है. भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा में ठंड में बढ़ोतरी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हिसार सहित अन्य क्षेत्रों में 2.1 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही हवाएं और वातावरण में 100% नमी की मौजूदगी ठंड का अहसास और अधिक करा रही हैं.

Sardi Cold Weather 1

भारतीय मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में दो दिनों तक घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के जिलों फरीदाबाद, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में दो दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है. वहीं पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में दो दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना जताई है. वातावरण में नमी की मौजूदगी से हरियाणा के कई हिस्सों में अलसुबह घना कोहरा छाया रहा. भारतीय मौसम विभाग ने रात्रि तापमान में दो दिनों तक गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है. हरियाणा के हिसार जिलें में रात का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. यहां रात्रि तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कृषि क्षेत्र में यह तापमान और भी कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. भिवानी में 6.4 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 5.4 डिग्री, करनाल में 6.5 डिग्री, रोहतक में 6.2 डिग्री तों वहीं सिरसा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.