बजट में हुआ NPS को लेकर बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली । केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए कर कटौती की सीमा को 14% तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान माना जाना चाहिए. बता दे कि पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए कर कटौती की सीमा को 14% तक बढ़ाने का एक प्रस्ताव सामने आया है, इस प्रस्ताव से सामाजिक सुरक्षा कवर मिलेगा.

PAISE RUPAY

राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर 

बंधोपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण घोषणा है, ऐसा करने से राज्य सरकार के कर्मचारियों को उचित सम्मान और एक बढा हुआ सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होगा. बता दें कि वर्तमान में केंद्र सरकार का राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के वेतन में 14% का योगदान है. इसे एक कर्मचारी की आय में कर कटौती के रूप में अनुमति दी जाती है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को संसद में 2022- 23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया गया.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

इस बजट में राज्य सरकार के कर्मचारियों का भी विशेष ध्यान रखा गया. बता दें कि कर्मचारियों के एनपीएस खाते में भी नियुक्ता के योगदान में कर कटौती की सीमा को 10% से बढ़ाकर 14% करने का प्रस्ताव रखा. एनपीएस को PFRDA अधिनियम 2013 के तहत स्थापित पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा प्रशासित और विनियमित किया जाता है. NPS टियर 1 के लिए नियोक्ता का योगदान आयकर अधिनियम की धारा 80 सीसीडी (2) के तहत कर कटौती के लिए पात्र है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.