उम्मीदवारों ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती का अंतिम रिजल्ट जारी करने के लिए अनिल विज को लिखा पत्र

कुरुक्षेत्र । हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वर्ष 2021 में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाया गया था. उसके बाद से अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया है जिसके लिए उम्मीदवारों ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है. बता दें कि उम्मीदवार लगातार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ट्वीट भी कर रहे हैं.

Doctor Photo

उम्मीदवारों ने लिखा स्वास्थ्य व गृहमंत्री  को पत्र 

उम्मीदवारों का कहना है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से वर्ष 2015 में पैरामेडिकल स्टाफ की लैब तकनीशियन के 307 पदों पर विज्ञापन किए गए थे. जिन्हें पुन: विज्ञापित कर 24 जुलाई 2021 को लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया गया था. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करा लिया गया. 7 महीने का समय बीत गया अब तक भी इसका अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया है. जिस वजह से परेशान होकर उम्मीदवारों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखा है कि जल्द से जल्द इस का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.