रेल टिकट बुकिंग के लिए अब करना होगा यें काम, जान लें IRCTC के नए नियम के बारे में

नई दिल्ली । रेल में सफर करने वालों के लिए एक बेहद ही जरुरी खबर है. अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट लेते हैं तो बता दें कि रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए नया नियम बनाया है. आईए आपको विस्तार से नए नियम के बारे में जानकारी देते है.

TRAIN RAILWAY STATION

रेलवे का नया नियम

कोविड-19 (Corona) के चलते लंबे समय से टिकट बुक नहीं करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नया नियम लागू किया है. ऐसे लोगों को IRCTC के पोर्टल से टिकट बुक करने के लिए पहले अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल को वैरिफाई करना होगा. इसके बाद ही आप टिकट बुक कर सकेंगे. हालांकि नियमित टिकट खरीदने वाले यात्रियों को इस प्रकिया से नहीं गुजरना होगा.

इसलिए बनाएं गए नियम

कोरोना से हालात सामान्य होने पर रेलवे ने ट्रेनों को फिर से ट्रैक पर उतरने को हरी झंडी दे दी है. ऐसे में टिकटों की बिक्री की संख्या में भी इजाफा हुआ है. IRCTC दिल्ली मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की पहली व दूसरी लहर व उससे पहले पोर्टल पर जो अकाउंट निष्क्रिय थे, उसे सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल वैरिफिकेशन प्रकिया शुरू की गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

ऐसे होता है वैरिफिकेशन

• जब आप IRCTC पोर्टल पर Login करेंगे तो वैरीफिकेशन विंडो खुलती है.
• इस पर पहले से रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर डालें.
• यहां बाई तरफ एडिट व दाई तरफ वैरिफिकेशन का ऑप्शन होता है.
• एडिट विकल्प को चुन कर आप अपना नंबर या ईमेल बदल सकते हैं.
• वैरिफिकेशन का ऑप्शन चुनने पर आपके नंबर पर एक OTP (One Time Password) आएगा.
• OTP डालने पर आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाता है.
• इसी तरह ई-मेल के लिए भी वैरिफिकेशन करना होगा.
• ई-मेल पर मिले OTP के माध्यम से इसे वेरिफाई किया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.