हरियाणा में दो दिन फिर बारिश की संभावना, किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हिसार । हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने मौसम वैज्ञानियों की भी चिंता बढ़ा दी है. आने वाले एक से दो दिन में हरियाणा में एक बार फिर से बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने 5 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना व्यक्त की है.

barish

इस दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व राजस्थान के उपर बनने वाले एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन से प्रदेश में उत्तरी- पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में 2 मार्च रात्रि व तीन मार्च को हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं छिट-पुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

इसके बाद मौसम खुश्क व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी लेकिन रात्रि तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा. सोमवार को मौसम साफ रहा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में आंशिक बादलवाही रहने से और दिनों की अपेक्षा हल्की ठंड महसूस की गई. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 घंटे मौसम साफ रहने के आसार हैं और सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास जारी रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.